शुरू न्यूज़
सहायता के लिए बढे हाथ सहायता पाकर अनाथ बच्चों के खिले चेहरे
– जागा प्रशासन अनाथ बच्चों की सहायता के लिए पहुंचे प्रमुख बीडीओ
धनघटा, संतकबीरनगर । महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कलान में माता-पिता के संरक्षण से वंचित चार मासूम की सहायता के लिए
प्रशासन सामाजिक कार्यकर्ताओं के रूप में जाग उठा और सहायता के लिए हाथ बढ़ाया मंगलवार को प्रमुख नाथनगर रामवृक्ष यादव खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार खाद्य सामग्री को लेकर अनाथ बच्चों के घर पहुंच कर उन्हें सहायता दिया सहायता मिलते ही अनाथ बच्चों के चेहरे खिल गए
महुली थाना के ग्राम कलां निवासी विदेशी पुत्र अयोध्या व उसकी पत्नी सुमित्रा देवी अपने साथ रह रहे मासूम बच्चों को छोड़कर 5 महीना पहले कहीं चली गयी बच्चों के सामने रहने खाने पीने की समस्या पैदा हो गई कुछदिन पहले मासूम बच्चों की चचेरी बहन कुंती देवी ने बच्चों को लेकर डीएम के वहां सहायता के लिए गुहार लगाई डीएम साहब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम धनघटा को आदेशित किया जिसके आधार पर सोमवार को एसडीएम धनघटा वीरेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचकर अनाथ बच्चों की सहायता की तथा कोटेदार से खाद्यान्नउपलब्ध कराने का निर्देश दिया उन्होंने सामाजिक संस्थाओं और अन्य लोगों से भी आनाथों के लिए हाथ बढ़ाने का आग्रह किया सामाजिक कार्यकर्ता नीलमणि ने सोमवार कोअनाथों के घर पहुंच कर बदहाल बच्चों की सुधि ली और अपने निजी खर्चे से बच्चों के रहने के लिए टीन सेड घर में दिवाल व दरवाजा के अलावा आर्थिक सहायता देकर उन्हें हर तरह की सहायता देने का आश्वासन दिया खबर फैलते ही मंगलवार को प्रमुख नाथनगर राम रामवृक्ष यादव खण्ड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार बच्चों को खाद्यान्न बिस्ककुट आदि का पैकेट वितरण किया जिस पर बच्चों के चेहरे खिल गए उन्होंने समाज के सामर्थवान लोगों से अनाथ बच्चों की मदद की अपील भी किया
इस अवसर पर प्रमुख राम वृक्ष यादव के अलावा खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार एडियो पंचायत सतीश चंद्र कुशवाहा ग्राम पंचायत अधिकारी मेघनाथ जयंत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड