₹21 लाख की धोखाधड़ी में नामजद आरोपी गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने के मामले में धनघटा पुलिस की कार्रवाई
धनघटा, संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुकदमा संख्या 515/2026 में वांछित अभियुक्त रामअशीष पुत्र सिरहु यादव, निवासी ग्राम तेनुआ, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर को शनिवार को गिरफ्तार किया।
ऐसे हुई थी धोखाधड़ी
पुलिस के अनुसार, गोरखपुर जनपद की निवासी चन्द्रावती देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गीडा क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे से नई कृषि भूमि खरीदने के दौरान उनकी मुलाकात यशवंत और रामअशीष से हुई। आरोप है कि इन लोगों ने ग्राम सेमरी खास स्थित भूमि को बिक्री के लिए दिखाकर असली भू-स्वामी कमलेश पाण्डेय के आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग किया तथा सोमनाथ उर्फ सोमई के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया।
वादी के पति दीपनरायन ने उस खाते में कुल 21 लाख रुपये स्थानांतरित किए। इसके बाद 14 अक्टूबर 2025 को वास्तविक भू-स्वामी की जगह फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर भूमि का बैनामा पंजीकृत कराया गया और रकम आपस में बांट ली गई।
पुलिस टीम
गिरफ्तारी की कार्रवाई वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे ने की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड