अज्ञात कारणों से किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
धनघटा। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के डिहवा बाजार स्थित रामजानकी मार्ग पर मंगलवार की देर रात उमेश बेकर्स एवं किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में दुकान में रखा किराना का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11:12 बजे दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आग की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक आग पर नियंत्रण पाया जाता, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
दुकान संचालक उमेश अग्रहरि ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात दुकान में आग लगने की सूचना मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां दुकान धू-धूकर जल रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।
आग की चपेट में आने से दुकान में रखा किराना एवं रोजमर्रा की जरूरत का सामान, रेफ्रिजरेटर, लैपटॉप, इनवर्टर-बैटरी सहित छोटे-बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जल गए। दुकानदार के अनुसार अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से घटना की जांच कराकर नुकसान का आकलन कराने और उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं, बाजार में दुकान में लगी भीषण आग की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड