मुठभेड़ में गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद
धनघटा। थाना क्षेत्र में बछड़े की चोरी कर वध किए जाने के मामले में वांछित आरोपी को धनघटा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल खलीलाबाद में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर की रात बछड़े की चोरी कर वध किए जाने के मामले में धनघटा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में मैली गांव निवासी महबूब पुत्र नूर हसन उर्फ ढिमल वांछित चल रहा था। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि महबूब खाजो पूरवा मैली स्थित कुआनो नदी के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर धनघटा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस का दावा है कि आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध देशी तमंचा, एक मिस कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर धनघटा थाने में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 352, 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में साथियों के नाम सामने आने का दावा
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महबूब ने 10 सितंबर की रात अपने साथी जहूर और सद्दाम के साथ बछड़े की चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बताया कि बछड़े के वध के बाद मांस जहूर के घर पर रखा गया था, जबकि अवशेष कुआनो नदी में बहा दिए गए थे। घटना के बाद से महबूब गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था।
एसपी ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा
घायल आरोपी के उपचार की स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में आरोपी के उपचार की स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़, गिरफ्तारी और बरामदगी के मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड