रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

संतकबीरनगर और बस्ती के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Ashwini Kumar Pandey

70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी शूटिंग प्रतियोगिता में संतकबीरनगर व बस्ती के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर। मेरठ में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी शूटिंग प्रतियोगिता–2026 में संतकबीरनगर एवं बस्ती मंडल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर पदक जीतकर अपने विद्यालय, जनपद और मंडल का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के सीनियर बालिका रायफल/पिस्टल वर्ग में अनुष्का सिंह, छात्रा दिलेश्वरी इंटर कॉलेज, रुदौली (बस्ती) ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में विपिन यादव, छात्र प्रेमचन्द्र इंटर कॉलेज, गोरयाघाट (संतकबीरनगर) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।
इस उपलब्धि में टीम मैनेजर नागेन्द्र सिंह तथा टीम कोच इन्द्रसेन राय, प्रधानाचार्य प्रेमचन्द्र इंटर कॉलेज, गोरयाघाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के परिणामस्वरूप टीम ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों पदक विजेताओं तथा टीम प्रबंधन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी