डीएम ने आईजीआरएस व राजस्व कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर
(ब्यूरो, संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर, 15 सितंबर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस, कर-करेत्तर एवं राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री, आयुक्त, जिलाधिकारी, तहसील दिवस सहित विभिन्न संदर्भों एवं लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी स्वयं मौके का निरीक्षण कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें।
डीएम ने आवेदकों द्वारा दिए गए संतुष्टि एवं असंतुष्टि फीडबैक की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि निस्तारण के बाद प्रत्येक शिकायतकर्ता से संपर्क कर फीडबैक अवश्य लिया जाए तथा असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों की कारण सहित समीक्षा कर सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। ऐसे सभी प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाए रखने के लिए विभागीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
राजस्व समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, वन विभाग, सिंचाई एवं नलकूप, नगर निकाय, खनन, मंडी समिति, बांट-माप तथा खाद्य सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रह की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समय सीमा के भीतर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड