तहसीलदार की जांच में ग्रामीणों ने दंपति के निवास की सामूहिक पुष्टि की
फर्जी निवास प्रमाण पत्र की शिकायत पर एडीएम के निर्देश से हुई स्थलीय व अभिलेखीय जांच
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
नाथनगर(संतकबीरनगर)
धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गालिमपुर के राजस्व गांव बनियाभार में बुधवार को तहसीलदार प्रतिमा मौर्या ने दंपति के निवास प्रमाण पत्र की जांच की। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अजीत यादव एवं उनकी पत्नी रीना यादव के गांव में वर्षों से निवास करने की सामूहिक पुष्टि की।
बताया गया कि ग्राम गालिमपुर निवासी रणविजय यादव ने अपर जिलाधिकारी से शिकायत कर अजीत यादव पुत्र कपिलदेव एवं रीना यादव पत्नी अजीत यादव के निवास प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए जांच की मांग की थी। शिकायत पर एडीएम के निर्देशानुसार एसडीएम धनघटा ने तहसीलदार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय राजस्व टीम गठित कर जांच कराई।
तहसीलदार ने स्थलीय निरीक्षण के साथ आधार कार्ड समेत अन्य अभिलेखों का सत्यापन किया तथा दंपति के आवास का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए, जिनमें अधिकांश लोगों ने बताया कि अजीत व रीना पिछले लगभग सात वर्षों से गांव में निवास कर रहे हैं।
प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जांच के समय शिकायतकर्ता के उपस्थित न होने पर राजस्व टीम उसके घर पहुंचकर उसका पक्ष भी दर्ज किया।
तहसीलदार प्रतिमा मौर्या ने बताया कि स्थलीय जांच एवं अभिलेखों के सत्यापन के आधार पर तैयार रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
जांच के दौरान राजस्व निरीक्षक यूनुस खान, लेखपाल गिरजा शंकर, तिलक राम, सरवन कुमार, अनिल चौहान, आलोक त्रिपाठी, देवेंद्र मौर्य सहित चंद्रिका प्रसाद, फेकू राम, दिनेश चंद, कमलावती देवी, गंगा देवी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड