*अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील धनघटा पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनाँक 01.08.2026 को अपर जिलाधिकारी संतकबीरनगर सत्य प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर संयुक्त रुप से तहसील धनघटा पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए, साथ ही निर्देशित किया गया कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के सम्बन्ध मे फीडबैक भी लिया गया । इस अवसर पर राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड