संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने आगामी श्रावण (सावन) मास और कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठक की। इस बैठक में उन्होंने श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए शासन और उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों व दिशा-निर्देशों से सभी क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को अवगत कराया।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इन आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ मार्गों, मेला स्थलों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा है। इसके साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ निरंतर भ्रमण, प्रभावी गश्त और चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, श्रद्धालुओं को असुविधा न होने देने, महिला सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर नजर रखकर कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा और सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड