संतकबीरनगर के थाना मेहदावल पुलिस ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के मार्गदर्शन में तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर अदला-बदली हुई मोटरसाइकिल को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया है।
यह मामला तब शुरू हुआ जब 16.07.2026 को थाना मेहदावल में होमगार्ड परम हंस सिंह (पुत्र रामदुलारे सिंह, निवासी ग्राम सरफरा) ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP58 AE 8879) से मेहदावल आए थे। उन्होंने अपनी बाइक रोडवेज पर एक चाय की दुकान के पास खड़ी की थी, लेकिन वापस लौटने पर वह वहां से गायब थी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मेहदावल पुलिस और सर्विलांस सेल ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि गोरखपुर के थाना कैंपियरगंज अंतर्गत ग्राम कुनवार निवासी राजकुमार यादव (पुत्र टीमल यादव) अपनी मोटरसाइकिल समझकर गलती से परम हंस सिंह की बाइक लेकर चले गए थे, जिससे दोनों वाहनों की आपस में अदला-बदली हो गई थी।
पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों मोटरसाइकिलों को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिया। अपनी बाइक सकुशल वापस मिलने पर परम हंस सिंह और स्थानीय लोगों ने संतकबीरनगर पुलिस, विशेषकर थाना मेहदावल पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार जताते हुए उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। इस बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल मिन्टु गुप्ता और सर्विलांस टीम शामिल रही।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड