संतकबीरनगर के खलीलाबाद में आगामी श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए तामेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे ने यह निरीक्षण कार्य संपन्न किया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत मजबूत रखी जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने दी जाए।
क्षेत्राधिकारी ने मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और पुलिस व मंदिर प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं से भी अपील की गई कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संतकबीरनगर पुलिस आगामी श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड