संतकबीरनगर जिले में संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर में एक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस ने उनकी समस्याओं और सुझावों को बेहद गंभीरता से सुना और उनके जल्द व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान समाज के हर वर्ग को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। जनसंवाद में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, महिला व बाल सुरक्षा, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा सेवाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, संभ्रांत नागरिकों, युवाओं और डिजिटल वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने पुलिस की इस जनसहभागिता आधारित पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा जताई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड