600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
महुली पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
नाथनगर, संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महुली पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान कुरसुरी निवासी मुसई पुत्र स्व. हबीब को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना महुली में मु.अ.सं. 378/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे रविवार को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गौतम यादव, हेड कांस्टेबल आनंद दूबे, कांस्टेबल विकास साहनी एवं कांस्टेबल शनि यादव शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड