अशरफपुर चौराहे पर खुला ओम फर्नीचर हाउस, जिला पंचायत सदस्य अंकिता बाबी ने किया उद्घाटन
डबल बेड, सोफा, डायनिंग टेबल से लेकर चौखट-फाटक तक लकड़ी का हर सामान उचित दर पर उपलब्ध
धनघटा, संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के अशरफपुर चौराहे पर सोमवार को ओम फर्नीचर हाउस का भव्य शुभारंभ हुआ। समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य अंकिता बाबी ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रतिष्ठान संचालक ने जिला पंचायत सदस्य का स्वागत कर आभार जताया। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ओम फर्नीचर हाउस में ग्राहकों की जरूरत और पसंद के अनुसार विभिन्न प्रकार के लकड़ी के फर्नीचर तैयार किए जाएंगे। प्रतिष्ठान पर डबल बेड, सिंगल बेड, सोफा, सिंगारदानी, कुर्सी-मेज, डायनिंग टेबल सहित घरेलू उपयोग के विभिन्न फर्नीचर उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही चौखट, फाटक, जंगला सहित लकड़ी से संबंधित अन्य सामान भी ग्राहकों की मांग के अनुसार डिजाइन और आकार में तैयार किए जाएंगे।
प्रतिष्ठान संचालक ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता का फर्नीचर उचित दर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक फर्नीचर का डिजाइन, आकार और मॉडल तय करा सकेंगे। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को फर्नीचर खरीदने के लिए दूर के बाजारों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में राकेश यादव, महेंद्र यादव ग्राम प्रधान कोचरी, रामनिवास यादव ग्राम प्रधान रामपुर मध्य, मनीष चौहान, हरिराम, सूरज राजभर, सुरेंद्र यादव सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान संचालक को नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्थानीय स्तर पर सुविधा: ओम फर्नीचर हाउस के शुभारंभ से अशरफपुर चौराहे समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर की जरूरत के फर्नीचर और लकड़ी से संबंधित सामान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने की सुविधा मिलेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड