जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
संतकबीरनगर, 08 सितंबर 2026। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में प्रभा देवी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत तथा मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान आमजन को बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। साथ ही विधिक सेवाओं एवं वैकल्पिक विवाद समाधान की उपयोगिता की जानकारी भी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की कि वे 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराएं।
इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार, सचिव अनन्या साह, प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर विजय कुमार, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव सहित न्यायिक अधिकारी एवं कॉलेज के शिक्षक उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड