उत्तर प्रदेश के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बैंकों और एटीएम का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी महुली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बैंक परिसरों, एटीएम कक्षों, प्रवेश व निकास द्वारों, सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा अलार्म सिस्टम और बैंक सुरक्षा गार्डों की सतर्कता का गहन निरीक्षण किया। इस चेकिंग के दौरान बैंक आने वाले संदिग्ध लोगों और वाहनों पर कड़ी निगरानी रखते हुए पूछताछ भी की गई।
बैंक प्रबंधकों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध गतिविधि या साइबर धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन नंबर 112 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों को हमेशा क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने बैंक में मौजूद ग्राहकों को भी जागरूक करते हुए अपना एटीएम पिन, ओटीपी और खाते की गोपनीय जानकारी किसी अजनबी से साझा न करने की अपील की। महुली पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए बैंकों की चेकिंग और गश्त की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड