मुखलिसपुर में चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार परियोजना का लोकार्पण
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
धनघटा (संतकबीरनगर), 13 सितंबर। प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने रविवार को मुखलिसपुर स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार परियोजना का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अपराधमुक्त, भयमुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त वातावरण स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, पेंशन सहित सभी लाभार्थीपरक योजनाओं के लिए गांव-गांव चौपाल आयोजित कर पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, उन्हें संस्कारित बनाने तथा गांवों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न करने की अपील की।
285 गांवों के 23 हजार से अधिक किसान होंगे लाभान्वित
कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर जनपद की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं में शामिल है। वर्ष 1963-64 में स्थापित इस पम्प नहर की क्षमता 240 क्यूसेक है तथा इसमें 60 क्यूसेक क्षमता के पांच पम्प संचालित हैं। लगभग 115.22 किलोमीटर लंबी इस नहर प्रणाली के अंतर्गत 19 माइनर हैं, जिनसे संतकबीरनगर और गोरखपुर के 14,725 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई होती है तथा 285 गांवों के 23,194 किसान परिवार लाभान्वित होते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 17.66 करोड़ रुपये की लागत से पम्प नहर के आधुनिकीकरण का कार्य पूरा किया गया। इस दौरान 33/3.3 केवी विद्युत सब-स्टेशन को 33/11 केवी में उच्चीकृत किया गया तथा पम्प और मोटरों का प्रतिस्थापन किया गया। परियोजना से 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता पुनर्स्थापित हुई है, जिससे करीब 5,058 अतिरिक्त किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता के.पी. सिंह, अधिशासी अभियंता अजय कुमार, उपजिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड