शुरू न्यूज़
पत्रकार की सुरक्षा व समन्वय पर हुई चर्चा। पुलिस प्रशासन पुलिस प्रशासन हमेशा पत्रकारों के साथ थाना प्रभारी
धनघटा संत कबीर नगर ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन के तत्वाधान में धनघटा थाना परिसर में थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह और थाने के क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ इंस्पेक्टर रामाशंकर यादव एवं पत्रकारों के बीच एक महत्वपूर्ण सवाद बैठक आयोजित की गई बैठक का मूल उद्देश्य विमर्श करना तथा पत्रकारों के कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा करना रहा। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी ने की उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है ऐसे में पत्रकारों की निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर कार्य करने के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिलना आवश्यक है। पुलिस प्रशासन पुलिस प्रशासन हमेशा पत्रकारों के साथ थाना प्रभारी @ थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने कहा की पुलिस प्रशासन हमेशा पत्रकारों का सम्मान करता है और उनके सहयोग को महत्वपूर्ण मानता है यदि किसी पत्रकार को अपने कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्याएं आती है तो पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा पत्रकार तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करें जिससे समाज में जिससे समाज में जिससे समाज में सकारात्मक माहौल बन सके। समन्वय से ही सुदृढ़ होगी व्यवस्था सौरभ त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी संवाद एवं विश्वास जितना मजबूत होगा कानून व्यवस्था बनाए रखने और जन समस्याओं की समाधान में उतनी ही सुविधा होगी पत्रकारों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर कार्य करने के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिलना आवश्यक है। बैठक के दौरान क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ प्रभारी रामाशंकर यादव ने कहा पत्रकारों की स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था सूचना के आदान-प्रदान समाचार संकलन के दौरान आने वाली कठिनाई तथा पुलिस प्रशासन के साथ सामान्य और बेहतर समन्वय स्थापित करना चाहिए इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील अध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडे सुनील राय वीरेंद्र प्रताप सुरेंद्र सुदर्शन त्रिपाठी अकील अहमद सुधीर दुबे घनश्याम त्रिपाठी घनश्याम शुक्ला गिरधारी लाल सिद्धांत सिंह आदि सभी ग्रामीण पत्रकार मौजूद रहे
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड