शुरू न्यूज़
डीएम की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना (DSDP) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि विभागवार अपेक्षित सूचनाएं एवं आंकड़े निर्धारित प्रारूप पर एक सप्ताह में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे जिला कौशल विकास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके।
बैठक में प्रस्तुत सेक्टर सूची का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी द्वारा जनपद की आवश्यकता एवं संभावनाओं के दृष्टिगत Healthcare, Apparel Beauty and Wellness, Agriculture, Construction, Electronic, Food Industry, Capacity Handicrafts, Instrumentation, Retail, Skill Council, Textile Sector, Tourism And Hospitality, Water Management सेक्टरों का चयन किया गया तथा उनके अनुरूप आगामी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।
उक्त बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन उदय नारायण, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, जिला कौशल प्रबंधक चन्द्र वीर सिंह, प्रशांत कुमार मिश्रा एवं समस्त खंड विकास प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड