₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

संत कबीर नगर में दिव्यांगजनों के लिए मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल चिन्हांकन शिविर 04 अगस्त को

अशोक धवल

दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु चिन्हांकन शिविर 04 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे विकास खण्ड खलीलाबाद सभागार में।

संत कबीर नगर । जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव ने सूचनार्थ अवगत कराया है कि दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु चिन्हांकन शिविर 04 अगस्त को प्रातः 10 बजे विकास खण्ड खलीलाबाद सभागार में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार एडिप (ADIP) योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि संत कबीर नगर जनपद के पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु दिनांक 04 अगस्त, 2026 को विकास खण्ड खलीलाबाद के सभागार में प्रातः 10:00 बजे से परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के उपरांत चिन्हांकित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।
शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक पात्रता एवं दस्तावेज के संबंध में उन्होंने बताया कि
परीक्षण शिविर में लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांगजनों के पास आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र / UDID कार्डः न्यूनतम 80 प्रतिशत या उससे अधिक की दिव्यांगता अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्रः समस्त स्रोतों से मासिक आय ₹22,500/- प्रतिमाह से कम हो। विभाग द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र, बी०पी०एल० कार्ड, मनरेगा कार्ड, दिव्यांगता पेंशन कार्ड, मा0 सांसद/विधायक/ग्राम प्रधान पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र अथवा स्वप्रमाणित आय प्रमाण पत्र स्वीकार्य होगा।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने जनपद के समस्त पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी