शुरू न्यूज़
देवरिया में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत
देवरिया के बैतालपुर तेल डिपो के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के मुताबिक गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव निवासी योगेश कुमार निषाद अपने दोस्त धनंजय शर्मा के साथ बाइक से देवरिया मुख्यालय जा रहे थे। बैतालपुर तेल डिपो के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। धनंजय का इलाज जारी है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही योगेश के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड