₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

गोरखपुर में सिपाही ने दस साल की बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म कर हत्या की

अनूप शुक्ला

गोरखपुर में सिपाही ने बच्ची का अपहरण कर हत्या की, दुष्कर्म की आशंका
गोरखपुर में अभी फिरौती के लिए दस वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर देने की घटना के कुछ ही घंटे हुए थे कि एक अन्य घटना में एक सिपाही द्वारा दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर लाश फेंक देने का मामला सामने आया है। 
आरोपित सिपाही अभिषेक यादव बहला-फुसलाकर जिला अस्पताल से बच्ची को साथ ले गया और चिउटहा पुल के पास एक टिनशेड कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जब बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक कर भाग गया।
बच्ची के अपहरण के बाद लगातार तलाश में लगी पुलिस को बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे चिउटहा पुल के पास से शव बरामद हुआ। पुलिस ने दो सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुष्कर्म की पुष्टि की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के रहने वाले ई-रिक्शा चालक की 10 वर्षीय बेटी 28 जुलाई की रात जिला अस्पताल में भर्ती बड़ी बहन को खाना देकर घर लौट रही थी। अस्पताल परिसर में पुलिस की वर्दी पहने एक युवक उससे बातचीत करता दिखा और बच्ची उसके साथ चली गई। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने तलाश शुरू की। बुधवार सुबह अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ। 
पुलिस ने जिला अस्पताल से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर लगे करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे बच्ची को बाइक पर ले जाने वाले युवक की पहचान डायल-112 में तैनात गाजीपुर जिले के रहने वाले सिपाही अभिषेक यादव के रूप में हुई।
SSP गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आरोपित पर पहले भी युवती से छेड़खानी का मामला दर्ज था, जिसके चलते वह निलंबित रहा था। बाद में सितंबर 2025 में उसकी बहाली हुई थी। पूछताछ में आरोपित ने शोर मचाने पर बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने टिनशेड से बच्ची की चप्पल बरामद की है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी, बता दें कि यह मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है। SSP ने बताया कि आरोपी को बर्खास्त करने की रिपोर्ट भेज दी है। आरोपी पर रासुका (एनएसए) भी लगाया जाएगा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी