शुरू न्यूज़
डोमाडिह अमृत सरोवर पर मार्ग बनाने के लिए डीएम ने दिया आदेश
– सरकारी बंजर भूमि से नया रास्ता बनाने के लिए ग्राम पंचायत को किया निर्देशित
– पैमाईश करा कर अतिक्रमण की गई सरकारी भूमि कराई जाएगी खाली
– मंगलवार को अमृत सरोवरों के स्थलीय सत्यापन के लिए डोमाडीह पहुंचे थे जिलाधिकारी
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली खुर्द के राजस्व गांव डोमाडीह में बने अमृत सरोवर के लिए रास्ता निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पैमाईश करा कर सरकारी भूमि का चिन्हांकन किया जाएगा। सरकारी भूमि पर अगर अवैध अतिक्रमण पाया मिला तो प्रशासन का बुल्डोजर खाली कराने के लिए तैयार रहेगा।
जिलाधिकारी आलोक कुमार मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 में देवकली खुर्द के राजस्व गांव डोमाडीह में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मुख्य सड़क से उतर कर बाग की पगडंडी हो कर पोखरे तक पहुंचना पड़ा। जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ कुलदीप कुमार और प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी से रास्ता नहीं बनने का कारण पूछा। प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी ने बताया कि पोखरे तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। जिस पर जिलाधिकारी ने जब सरकारी भूमि की स्थिति जाननी चाही तो श्री तिवारी ने बताया कि बंजर की भूमि उपलब्ध है लेकिन उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। जिस पर नाराज़ जिलाधिकारी ने प्रधान प्रतिनिधि को पैमाईश के लिए प्रार्थना पत्र देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन को तत्काल पैमाईश करा कर सरकारी बंजर भूमि को चिन्हित करने और यदि अवैध कब्जा पाया गया तो उसे तत्काल हटवाया जाएगा। डीएम ने सरकारी भूमि चिन्हित हो जाने पर मुख्य मार्ग से पोखरे तक रास्ता निर्माण कराने की बीडीओ कुलदीप कुमार पर जिम्मेदारी सौंपी। डीएम के इस आदेश से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड