#संतकबीरनगर- मानदेय के अभाव में दयनीय हालत में सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर, एसोसिएशन ने जिलाधिकारी आलोक कुमार को सौंपा ज्ञापन।
जनपद की ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकरों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। लंबे समय से मानदेय न मिलने और जर्जर शौचालयों के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। इसी को लेकर सामुदायिक शौचालय केयर टेकर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनि कुमार द्वारा संत कबीर नगर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत केयरटेकर अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद कई केयरटेकरों का मानदेय महीनों से लंबित है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है।
पत्र में 6 प्रमुख मांगें रखी गई हैं:
1. लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराया जाए ताकि केयरटेकरों को आर्थिक राहत मिल सके।
2. बिना उचित कारण और जांच के किसी भी केयरटेकर को न हटाया जाए।
3. सेल्फ हेल्प ग्रुप के खातों में आने वाला मानदेय संबंधित केयरटेकर को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से भुगतान किया जाए।
4. जर्जर सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कराकर मरम्मत और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाए।
5. सफाई सामग्री और सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
6. सभी ब्लॉकों पर केयरटेकरों की बैठक बुलाकर समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाए।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि केयरटेकर ही स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इसका सीधा असर जिले की स्वच्छता व्यवस्था पर पड़ेगा।
पत्र में “हमारे श्रम की कमाई ही हमारे परिवार का सहारा है, मानदेय का पैसा सीधे निजी खाते में दिलाया जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड