उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जल संरक्षण हेतु उपस्थित सभी किसानों और अधिकारियों को जल शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से मिलकर जल आंदोलन को एक जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि 16 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक भूजल सप्ताह मनाया जाना है, जिसका मुख्य संदेश “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” है। इसका उद्देश्य वर्षा जल को संचित करना और विवेकपूर्ण उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करना है। किसानों को सलाह दी गई कि वे फसलों की सिंचाई क्यारी बनाकर करें, बागवानी के लिए ड्रिप विधि और फसलों के लिए स्प्रिंकलर विधि अपनाएं। इसके अलावा, वाष्पीकरण से बचने के लिए बगीचे में सुबह पानी देने, कम पानी वाली फसलें बोने और खेतों की मेड़ों को मजबूत व ऊंचा करके खेत का पानी खेत में ही रिचार्ज होने देने की अपील की गई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड