*40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के उपरांत पीआरडी जवान श्री राम अजोर जी को थाना महुली पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई दी*
*40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के उपरांत पीआरडी जवान श्री राम अजोर जी को थाना महुली पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई दी*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर में ब्लॉक नाथनगर के थाना महुली पर तैनात पीआरडी जवान राम अजोर जी के 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में पुलिस परिवार द्वारा एक गरिमामय, सम्मानपूर्ण एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने राम अजोर जी के लगभग 40 वर्षों के समर्पित, अनुशासित एवं निष्कलंक सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि वर्दी केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति आजीवन समर्पण का प्रतीक है। ऐसे कर्मयोगी अपने कार्यों और आचरण से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं।
उन्होंने कहा कि “सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति अवश्य होती है, लेकिन समाज और लोगों के दिलों में ईमानदारी से की गई सेवा कभी सेवानिवृत्त नहीं होती।”
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राम अजोर जी को पुष्पमालाएँ पहनाकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की मंगलकामनाएँ कीं। समारोह का वातावरण भावुक हो उठा, जब साथियों ने उनके साथ बिताए वर्षों की स्मृतियों को साझा किया। सभी ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा, समयपालन एवं सहयोगी व्यक्तित्व की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
राम अजोर जी का जन्म 15 जुलाई 1966 को हुआ । उन्होंने 14 मार्च 1986 को पीआरडी विभाग में अपनी सेवाएँ प्रारंभ कीं तथा 31 जुलाई 2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। लगभग चार दशकों तक उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विदाई समारोह में वरिष्ठ उपनिरीक्षक परवेज अहमद, उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा, मुख्य आरक्षी अजय मद्धेशिया, आरक्षी ऋषभ शुक्ला, एसीसी जामवंत चौधरी, पीसी राकेश कुमार गुप्ता, ब्लॉक कमांडर विजय कुमार यादव, पीआरडी जवान दुर्गेश यादव, मदनलाल, राधेश्याम तिवारी सहित थाना महुली के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, होमगार्ड एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे।
थाना महुली पुलिस परिवार राम अजोर जी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की हार्दिक कामना करता है तथा उनके उत्कृष्ट सेवाकाल को सादर नमन करता है।
“कर्तव्य की राह पर चलने वाले लोग कभी विदा नहीं होते, वे अपने आदर्शों और कर्मों के रूप में सदैव जीवित रहते हैं।”
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड