डा उदयप्रताप चतुर्वेदी और बलिदान यादव ने किया उद्घाटन दिया आर्थिक सहयोग
*डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने किया उद्घाटन, मंदिर ट्रस्ट को ₹21 हजार की सहयोग राशि भेंट*
*संतकबीरनगर*। जिले के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा तामेश्वर नाथ धाम के प्राचीन शिव मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेले का रविवार को भव्य एवं धार्मिक वातावरण में शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन प्रख्यात समाजसेवी एवं सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे धाम में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष गूंज उठे।
भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर मांगा जनकल्याण का आशीर्वाद
उद्घाटन के बाद डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और प्रदेश व जिले की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना की। उन्होंने मंदिर में दान-दक्षिणा अर्पित करते हुए मंदिर ट्रस्ट को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों गोस्वामी बंधुओं को दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रावण मास शुरू होते ही बाबा तामेश्वर नाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मेले के शुभारंभ के साथ ही पूरा मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में रंग गया।
सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है मेला
बाबा तामेश्वर नाथ धाम का यह ऐतिहासिक मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक माना जाता है। हर वर्ष हजारों-लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं और मेले का आनंद लेते हैं।
कार्यक्रम में नरेंद्र भारती, पिंटू भारती, ब्रह्म शंकर भारती, नितेश द्विवेदी, रविंद्र शंकर यादव, राम भोला भारती सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड