नील मणि के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, दर्जनों युवाओं ने किया रक्तदान
नील मणि के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, दर्जनों युवाओं ने किया रक्तदान
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
धनघटा, संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर धनघटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता नील मणि के नेतृत्व में हैसर बाजार स्थित धनघटा नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चार दर्जन से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नील मणि ने स्वयं रक्तदान कर किया। इसके बाद बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया।
इस अवसर पर नील मणि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व और कार्यकुशलता से वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और युवाओं का यह योगदान भविष्य में किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायक होगा।
उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित के ऐसे कार्य ही जनसेवा की वास्तविक भावना को सशक्त बनाते हैं।
उपस्थित रहे डॉ. मनोज शुक्ला, उत्तम चौधरी, जेपी यादव, अरविंद कुमार, श्रीकांत, शैलेन्द्र कुमार, प्रदीप सैनी, राजेश चतुर्वेदी, अवधेश उपाध्याय, अटल पांडे, अनिल कुमार, अविनाश मणि, आकाश सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड