उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किए जाने की घोषणा के बाद संतकबीरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का ऐतिहासिक स्वागत किया गया है। कार्यकाल बढ़ाए जाने की खबर मिलते ही जिला पंचायत कार्यालय पर उन्हें बधाई देने वालों का ताता लग गया और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। जिले की सबसे बड़ी पंचायत पर पांच सालों तक विराजमान रहने के बाद बलिराम यादव ने सदस्यों का जो भरोसा और विश्वास हासिल किया है, उसकी चारों तरफ सराहना हो रही है।
बुधवार को आयोजित इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में जिले के अधिकांश जिला पंचायत सदस्यों ने फूल-मालाओं के साथ अपने लोकप्रिय अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। इस ऐतिहासिक मौके पर स्थानीय नेताओं के साथ-साथ पड़ोसी जिले बस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और खलीलाबाद के नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने भी उपस्थित होकर बलिराम यादव को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्राम प्रधानों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों के साथ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल, शैलेन्द्र यादव, प्रतिनिधि मो अहमद, विक्रम प्रसाद, अंकिता बॉबी, हनुमान कन्नौजिया और संजय यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इस भव्य सम्मान से अभिभूत होकर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समूचा जिला पंचायत उनका परिवार था और आजीवन रहेगा; वे अध्यक्ष रहें या न रहें, परिवार के सदस्यों के सम्मान, स्वाभिमान और जिले की आवाम के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने जनता के स्नेह और विश्वास को अपनी असली ताकत बताते हुए संकल्प लिया कि शासन द्वारा मिले इस अतिरिक्त कार्यकाल में वे सभी सदस्यों और प्रधानों को साथ लेकर जिले के विकास कार्यों को और अधिक गति देंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड