रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

क्रैक साइबर क्राइम अभियान: साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, थाना मेंहदावल पुलिस की साइबर सेल टीम ने वापस कराए ₹1,00,000/-

Ashwini Kumar Pandey

*क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, थाना मेंहदावल पुलिस की साइबर सेल टीम ने वापस कराए ₹1,00,000/-*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम” अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु थाना मेंहदावल पुलिस की साइबर सेल टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की शत-प्रतिशत धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-
घटना दिनांक 28.02.2026 को पीड़ित अमरनाथ अग्रहरी पुत्र ओम प्रकाश अग्रहरी निवासी पश्चिम टोला थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर के फेसबुक पर एक अज्ञात लिंक प्राप्त हुआ। लिंक पर क्लिक करने के उपरांत उनके बैंक खाते से ₹1,00,000/- की धोखाधड़ीपूर्ण निकासी कर साइबर ठगी की गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33102260046936 है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल थाना मेंहदावल के आरक्षी संदीप कुमार गौतम एवं आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क स्थापित कर तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि होल्ड कराई गई तथा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए ₹1,00,000/- की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।
अपनी मेहनत की कमाई वापस प्राप्त होने पर पीड़ित एवं उनके परिजनों ने पुलिस प्रशासन तथा साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए थाना मेंहदावल पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
*साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम,आरक्षी सौरभ कुमार, रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार
*जनता से अपील-*
किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल अथवा संदेश पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें।
यदि कोई व्यक्ति रिश्तेदार, मित्र या परिचित बनकर धनराशि की मांग करे, तो पहले उसकी पहचान की पुष्टि अवश्य करें।
साइबर अपराधी आवाज बदलकर अथवा भावनात्मक दबाव बनाकर भी ठगी करते हैं,



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी