शुरू न्यूज़
पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के पिता के निधन पर लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्ति की
संत कबीर नगर। जनपद के सुप्रसिद्ध विद्वान एवं समाजसेवी पंडित जी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों का उनके पैतृक आवास पर सांत्वना देने हेतु तांता लगा हुआ है।इसी क्रम में सेमरियावां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वर्तमान प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद मेहदावल स्थित दिवंगत पंडित जी के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, शिवापति त्रिपाठी तथा वरिष्ठ सरकारी शिक्षक गिरिजेश पति त्रिपाठी से मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया।मुमताज अहमद ने शोकाकुल परिजनों के बीच बैठकर उनका हाल-चाल जाना, उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस कठिन समय में सांत्वना प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने स्वर्गीय पंडित जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी
श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत मुमताज अहमद ने कहा कि, “दिवंगत पंडित जी एक उच्च कोटि के विद्वान, सरल स्वभाव और विचारशील व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जाना न केवल त्रिपाठी परिवार के लिए, बल्कि संपूर्ण समाज और क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जीवन भर शिक्षा, समाज सुधार और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया।”
उन्होंने आगे कहा कि दुख और वेदना की इस कठिन घड़ी में वे और उनका पूरा समर्थकों का वर्ग पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात और अपार दुख को सहन करने की धैर्य एवं शक्ति प्रदान करे।इस दौरान उनके साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड