रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

108 गर्भवती महिलाओं को मिला निःशुल्क अल्ट्रासाउंड

Ashwini Kumar Pandey

शिविर में 108 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
नाथनगर।प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर से संबद्ध त्रिमूर्ति डायग्नोस्टिक सेंटर पर 108 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड किया गया। शिविर में पूरे दिन बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की भीड़ रही।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्वेतांक सिंह एवं अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत प्रत्येक माह 1, 9, 16 और 24 तारीख को विशेष शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाता है।
उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड से पूर्व महिलाओं की एएनसी प्रोफाइल तैयार की जाती है, जिसमें वजन, रक्तचाप (बीपी), शुगर सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जाती है। इससे गर्भावस्था संबंधी संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित किया जाता है।
डॉ. श्वेतांक सिंह ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. ओ.पी. यादव, संजय कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी