मोटर दुर्घटना से सम्बंधित मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण- पीठासीन अधिकारी
संत कबीर नगर । आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 सितंबर 2026 के तैयारियों के बावत मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने प्राधिकरण के सचिव अनन्या साह के साथ बैठक आहुत किया। पीठासीन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि मोटर दुर्घटना वादों के ऐसे मामले जो सुलह समझौते के आधार निस्तारित हो सकतें हैं उनको चिन्हित करके आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक निस्तारण हेतु पक्षकारों को 12 सितंबर 2026 को उपस्थित होने के बावत नोटिस तामिला कराई जा रही है। पीठासीन अधिकारी ने पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया की राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण समाधान का सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। इस अवसर पर बीमा कंपनियों के अधिवक्तागण भी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड