जनपद स्तरीय अधिकारियों (क्रेताओं) एवं विक्रेताओं के प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय जेम कार्यशाला का हुआ आयोजन।*
*संत कबीर नगर 15 सितंबर, 2026 जनपद स्तरीय अधिकारियों (क्रेताओं) एवं विक्रेताओं के प्रशिक्षण हेतु GeM Portal क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सहित समस्त आहरण वितरण अधिकारी व जनपद स्तरीय अधिकारी एवं विक्रेता आदि उपस्थित रहे।
कार्यशाला में जेम ट्रेनर निखिल राय द्वारा GeM Portal के बारें में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया तथा अवगत कराया गया कि समस्त विभागों एवं अधीनस्थ संस्थाओं में शासकीय क्रय GeM Portal से किया जाना अनिवार्य है, उन्होंने बताया कि GeM Portal एक प्रगतिशील पोर्टल है, जिसमें आवश्यकतानुसार नयी Functionality सम्मिलित की जाती है।
उल्लेखनीय है कि GeM Portal का Gem 2.0 में उन्नयन (Upgradation) किया जा रहा है, जिसमें पोर्टल की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव किये जायेगें। श्री राय द्वारा पी0पी0टी0 के माध्यम से GeM Portal की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी, तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों/बायर/विक्रेताओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड