शुरू न्यूज़
लखीमपुर खीरी के एक समाधान शिविर में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे 13 साल के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले इस बच्चे का नाम अमिताभ है, जिसकी बेबाक और खरी-खरी बातें सुनकर वहां मौजूद अधिकारी और लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
दरअसल, अमिताभ अपनी एक गंभीर परेशानी लेकर इस समाधान शिविर में पहुंचा था। बच्चे की शिकायत है कि उसकी ताई ने उनके मकान के आधे हिस्से पर जबरन ताला लगा दिया है। इसी मकान को किराए पर देकर उसकी मां उसकी पढ़ाई-लिखाई का सारा खर्चा निकालती है।
शिविर में जब कोतवाल ने बच्चे को दिलासा देते हुए कहा कि चलो आपका काम करवा देते हैं, तो बच्चे ने तपाक से जवाब दिया, “काम करवा देते हैं नहीं, काम करवा दीजिए।” इसके बाद जब वहां पुलिस का जिक्र आया तो बच्चे ने अपनी मासूमियत में तंज कसते हुए यह भी कह दिया कि इनको बस कमीशन मिल जाए। बच्चे की इस बेबाकी और मासूमियत को देखकर वहां मौजूद सभी अधिकारी और लोग जोर-जोर से हंसने लगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड