शुरू न्यूज़
कोटा में विश्व सर्प संरक्षण दिवस के अवसर पर सर्प संरक्षण और रेस्क्यू के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे डॉ. विनीत महोबिया से विशेष बातचीत की गई। इस दौरान डॉ. महोबिया ने बताया कि सांप प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इनके प्रति लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करना समय की बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में उनके पिता डॉ. विनोद महोबिया ने कोटा में सर्प संरक्षण और रेस्क्यू अभियान की शुरुआत की थी। वर्षों की मेहनत, जनजागरूकता और वन विभाग के सहयोग से आज कोटा में भारत का पहला स्टैंडअलोन स्नेक पार्क स्थापित हो चुका है, जो देशभर के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बन गया है।
डॉ. विनीत महोबिया ने आम लोगों से अपील की है कि सांपों को देखकर घबराने या उन्हें मारने के बजाय तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दी जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकांश सांप विषैले नहीं होते और वे मानव पर तभी हमला करते हैं जब उन्हें खुद पर खतरा महसूस होता है। उन्होंने सभी से वन्यजीवों के संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने और प्रकृति के इस महत्वपूर्ण जीव की रक्षा में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विश्व सर्प संरक्षण दिवस केवल जागरूकता का दिन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी संदेश देता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड