शुरू न्यूज़
राजस्थान के कोटा में कथित तौर पर रेलवे की जमीन पर भाजपा कार्यालय निर्माण के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीआरएम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर इस निर्माण कार्य पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
कांग्रेस नेता विपिन बरथूनियां ने आरोप लगाया कि भाजपा रेलवे की बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जा कर अपने कार्यालय का निर्माण कर रही है। उन्होंने दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया कि यह भूमि रेलवे की है और पूर्व में डॉ. मनमोहन सिंह सरकार के दौरान यहाँ रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए हॉस्टल निर्माण की योजना स्वीकृत की गई थी, जिसके लिए बजट भी घोषित हुआ था। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड