शुरू न्यूज़
राजस्थान के कोटा में कथित तौर पर रेलवे की जमीन पर भाजपा कार्यालय के निर्माण को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीआरएम कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और इस निर्माण कार्य पर कड़ा विरोध जताते हुए मंडल रेल प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेता विपिन बरथूनियां ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि भाजपा रेलवे की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा करके अपने कार्यालय का निर्माण करवा रही है। उन्होंने उपलब्ध दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया कि यह जमीन रेलवे की ही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में डॉ. मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल के दौरान इस जगह पर रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक हॉस्टल निर्माण की योजना को मंजूरी दी गई थी और इसके लिए बाकायदा बजट भी घोषित किया गया था। कांग्रेस ने अब इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड