बाबा बैजूनाथ धाम में विराट कुश्ती दंगल, सैकड़ों जोड़ पहलवानों ने दिखाया दमखम
70 हजार रुपये की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र, बनारस के सौरभ ने दिल्ली के राहिल को चटाई धूल
धनघटा (संतकबीरनगर)। तहसील क्षेत्र के बाबा बैजूनाथ धाम के पवित्र स्थल बड़गो-बंसवारी में नागपंचमी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी विराट कुश्ती दंगल का आयोजन धूमधाम से किया गया। दंगल में दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
दंगल का आयोजन राजकुमार राय एवं सूरज राय की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खजनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीराम चौहान रहे। दंगल में रेफरी की भूमिका ओमप्रकाश राय एवं उमेश राय ने निभाई। पूरे आयोजन के दौरान अखाड़े में पहलवानों के बीच करीब सैकड़ों जोड़ कुश्तियां हुईं, जिन्हें देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा।
दंगल की सबसे हाई प्रोफाइल कुश्ती 70 हजार रुपये की रही। इसमें दिल्ली के पहलवान राहिल और बनारस के पहलवान सौरभ के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने अखाड़े में बेहतरीन दांव-पेच दिखाते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। रोमांचक मुकाबले में सौरभ ने 8 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर बाजी अपने नाम कर ली।
दंगल के दौरान पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से उनका हौसला बढ़ाया। नागपंचमी के पर्व के साथ आयोजित इस पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता ने ग्रामीण क्षेत्र की खेल संस्कृति और पारंपरिक अखाड़े की परंपरा को जीवंत कर दिया।
इस अवसर पर रवीन्द्र राय, मदन राय, बिट्टू राय, अशोक राय, सूर्य प्रकाश राय, नरेन्द्र पांडेय, उमेश राय, मृत्युंजय राय, विपुल राय, रवी राय, अनूप राय, राघवेन्द्र राय, पारस यादव, रिंकू राय, बड़गो खास के ग्राम प्रधान, रामफल निषाद, ओमप्रकाश यादव (प्रधान बरांव) समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड