बिना लाइसेंस 56.2 किलो पटाखों का भंडारण व बिक्री, दुकानदार गिरफ्तार
महुली में पुलिस की कार्रवाई, घनी आबादी वाले क्षेत्र से अवैध पटाखे बरामद
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा महुली स्थित मुख्य सड़क किनारे एक दुकान पर छापेमारी की गई। जांच में दुकान संचालक राजू गुप्ता पुत्र नींबू लाल गुप्ता निवासी कस्बा महुली द्वारा घनी आबादी वाले क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के अवैध पटाखों का भंडारण एवं बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई।
मौके पर अग्नि सुरक्षा के आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध नहीं मिले, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 56 किलो 200 ग्राम विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए।
इस संबंध में थाना महुली पर मु.अ.सं. 380/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस एवं धारा 9(B) विस्फोटक अधिनियम, 1884 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
* उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा
* हेड कांस्टेबल आनंद दूबे
* हेड कांस्टेबल शम्स तबरेज
* कांस्टेबल अंकित पटेल
* महिला कांस्टेबल पूजा चौहान
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड