शुरू न्यूज़
निवेश ठगी मामले में प्रभावी कार्रवाई से प्रभावित पीड़ितों ने एसपी संतकबीरनगर का किया सम्मान
संतकबीरनगर। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में प्रभावी पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना महुली एवं साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा निवेश ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी विवेचना एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है। विवेचना के दौरान मुख्य अभियुक्त धनंजय शुक्ला निवासी मुंडेरा उपाध्याय, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर तथा रजनी प्रजापति निवासी पुलिस लाइन, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के स्वामित्व वाली लखनऊ के थाना पारा क्षेत्र स्थित जेबी वैली गार्डन की प्लॉट संख्या-61 से संबंधित संपत्ति के विरुद्ध धारा 107 बीएनएसएस के तहत नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।इस कार्रवाई से प्रभावित निवेश ठगी के पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली की सराहना की तथा श्री संदीप कुमार मीना को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि प्रकरण में शामिल किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य सह-अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विवेचना के दौरान सह-अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह की लगभग ₹4 करोड़ मूल्य की संपत्ति चिन्हित की गई है। उक्त संपत्ति की जब्ती एवं कुर्की के लिए धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत रिपोर्ट माननीय न्यायालय में प्रेषित की जा चुकी है, जो वर्तमान में विचाराधीन है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड