शुरू न्यूज़
बरसात और उमस से बढ़े मौसमी रोग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार में मरीजों की बढ़ी संख्या
बरसात और उमस से बढ़े मौसमी रोग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार में मरीजों की बढ़ी संख्या
गोरखपुर। पाली क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार में लगातार हो रही बरसात और भारी उमस के कारण मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सर्दी, जुकाम, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
सोमवार को अस्पताल में पारसनाथ, सोना, इंद्रावती, रमाकांत, सांवरिया, मोहन सहित कई मरीज इलाज कराते हुए दिखाई दिए। मरीजों ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव, उमस और बरसात के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
इस संबंध में चिकित्सक डॉ. सतीश सिंह ने बताया कि बरसात और उमस के कारण वायरल संक्रमण एवं अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, उबला या स्वच्छ पानी पीने, संतुलित भोजन करने तथा बुखार, सर्दी या जुकाम होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेकर ही उपचार कराने की सलाह दी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड