शुरू न्यूज़
अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं! सेमरियावां सीएचसी में घर बैठे ऑनलाइन पर्ची/टोकन की सुविधा शुरू
ABHA/DRiefcase ऐप के जरिए ऑनलाइन टोकन बुक करें, अस्पताल पहुंचकर बारकोड स्कैन कर एक घंटे के भीतर प्राप्त करें पर्ची
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरियावां ने मरीजों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पर्ची/टोकन व्यवस्था शुरू कर दी है। अब मरीजों को लंबी कतार में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन बुक कर सकेंगे।
सीएचसी सेमरियावां के अधीक्षक डॉ. सुरेश चन्द्रा ने बताया कि मरीज अपने मोबाइल के Play Store से ABHA/DRiefcase ऐप डाउनलोड करें। ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद अस्पताल पहुंचकर उपलब्ध बारकोड स्कैन कर अपनी पर्ची/टोकन प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि ऑनलाइन जारी किया गया टोकन केवल एक घंटे तक ही मान्य रहेगा। इसलिए मरीजों को निर्धारित समय के भीतर अस्पताल पहुंचकर अपनी पर्ची प्राप्त करनी होगी, अन्यथा टोकन स्वतः निरस्त हो सकता है।अधीक्षक डॉ. सुरेश चन्द्रा ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाएं। इससे अस्पताल में भीड़ कम होगी, समय की बचत होगी और मरीजों को बिना अनावश्यक प्रतीक्षा के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड