शुरू न्यूज़
गौशाला पर चला बुलडोजर! बरेली के मौलानगर में हाई वोल्टेज ड्रामा, विरोध के बीच पुलिस छावनी बना इलाका!”
गौशाला पर चला बुलडोजर! बरेली के मौलानगर में हाई वोल्टेज ड्रामा, विरोध के बीच पुलिस छावनी बना इलाका!”
नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live
बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित मौलानगर मंगलवार को उस वक्त चर्चा का केंद्र बन गया, जब पार्क की सरकारी जमीन पर बनी बताई जा रही कामधेनु गौशाला पर बीडीए का बुलडोजर पहुंच गया। बुलडोजर की गड़गड़ाहट के साथ ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गौशाला के समर्थन में मौजूद लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया और अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। हालांकि पहले से तैनात भारी पुलिस बल और पीएसी ने हालात को पूरी तरह नियंत्रण में रखा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रही।
सुबह से ही मौलानगर पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। प्रेमनगर पुलिस, पीएसी की एक कंपनी, सीओ सिटी, मजिस्ट्रेट और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पूरे इलाके की निगरानी की गई ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो सके।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि कामधेनु गौशाला पार्क के लिए आरक्षित करीब 500 वर्गगज सरकारी जमीन पर बनाई गई है। आरोप है कि इस कब्जे की वजह से बच्चों के खेलने और लोगों के टहलने की सार्वजनिक जगह खत्म हो गई थी। शिकायत के बाद जांच हुई और बीडीए ने कार्रवाई का फैसला लिया। इससे पहले 24 जुलाई को भी बुलडोजर चलने की तैयारी हुई थी, लेकिन किसी कारण कार्रवाई टल गई थी।
मंगलवार को जैसे ही बुलडोजर ने अवैध निर्माण को हटाना शुरू किया, मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ देर तक बहस और नोकझोंक का माहौल रहा, लेकिन पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाल ली और कार्रवाई बिना रुके जारी रही।
फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चाओं का दौर जारी है। एक पक्ष इसे सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। अब सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड