शुरू न्यूज़
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पत्र साझा करते हुए कहा कि वे पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से बेहद आहत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे नहीं चाहते कि मौजूदा स्थिति का असर छात्रों के भविष्य पर पड़े, इसलिए उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए छात्रों के भविष्य और देशहित में यह फैसला किया है।
हाल के दिनों में NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर आंदोलन तेज हुआ था। इस्तीफे की खबर आते ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए, एक-दूसरे को बधाई दी और इसे जंतर-मंतर आंदोलन तथा छात्रों की आवाज़ की बड़ी जीत बताया। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि केंद्र सरकार शिक्षा मंत्रालय की कमान किसे सौंपती है और छात्रों की बाकी मांगों पर आगे क्या फैसला लिया जाता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड