मोदी को गाली पड़ी भारी! जंतर-मंतर की वायरल लड़की रुचिका सिंह ने हाथ जोड़कर मांगी माफी”
मोदी को गाली पड़ी भारी! जंतर-मंतर की वायरल लड़की रुचिका सिंह ने हाथ जोड़कर मांगी माफी”
नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live
बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।
वायरल वीडियो में रुचिका सिंह हाथ जोड़कर कहती दिखाई दे रही हैं कि यदि उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह उसके लिए क्षमा चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था और वह अपने बयान पर खेद व्यक्त करती हैं।
गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया और कानूनी कार्रवाई की भी बात सामने आई।
अब माफी का वीडियो सामने आने के बाद इस पूरे मामले पर नई बहस शुरू हो गई है। एक ओर कुछ लोग इसे गलती स्वीकार करने का कदम बता रहे हैं, तो दूसरी ओर कई लोग कानूनी कार्रवाई जारी रखने की मांग कर रहे हैं
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड