₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

DM का इंतज़ार… कलेक्ट्रेट पर डटे गौ सेवक! ‘गौ माता को राष्ट्रीय माता बनाओ’ की मांग पर बरेली में गरजा हिंदू जनसैलाब”

भारत vision live news

DM का इंतज़ार… कलेक्ट्रेट पर डटे गौ सेवक! ‘गौ माता को राष्ट्रीय माता बनाओ’ की मांग पर बरेली में गरजा हिंदू जनसैलाब”

DM का इंतज़ार… कलेक्ट्रेट पर डटे गौ सेवक! ‘गौ माता को राष्ट्रीय माता बनाओ’ की मांग पर बरेली में गरजा हिंदू जनसैलाब”
नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live
बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट
बरेली में सोमवार दोपहर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि कलेक्ट्रेट परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब प्रदर्शनकारियों ने एडीएम से ज्ञापन लेने से साफ इनकार कर दिया और कहा—”ज्ञापन देंगे तो सिर्फ डीएम अविनाश सिंह को, किसी और को नहीं।” इसके बाद गौ सेवक और साधु-संत कलेक्ट्रेट गेट पर ही धरने पर बैठ गए।
सोमवार करीब दोपहर 1 बजे शहर के अलग-अलग इलाकों से हिंदू संगठन, गौ सेवक और साधु-संत विशाल पदयात्रा निकालते हुए बरेली कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए और इस संबंध में सरकार तक उनका ज्ञापन पहुंचाया जाए।
जब प्रशासन की ओर से एडीएम ज्ञापन लेने पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि वे अपना ज्ञापन केवल जिलाधिकारी अविनाश सिंह को ही सौंपेंगे। इसी मांग को लेकर सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गए।
धरना स्थल पर डीजे के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। “जय श्रीराम” और “जन्म-जन्म का नाता है, गाय हमारी माता है” जैसे नारों से पूरा माहौल भक्तिमय और जोशीला हो गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक हैं, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय माता का सम्मान मिलना चाहिए।
वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन गौ सेवक देर तक डीएम के आने का इंतजार करते हुए धरने पर डटे रहे। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन इस मांग पर क्या कदम उठाता है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी