शुरू न्यूज़
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में बरेली में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है।
प्रदर्शनकारियों ने जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण के आदेश को वापस लेने, छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने और घायल छात्रों को मुआवजा देने की मांग उठाई है। इसके अलावा, NEET समेत भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली की पारदर्शी जांच कराने और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की गई है। यह ज्ञापन आदित्य यादव एडवोकेट, आकाश यादव, अमर राठौर, किशन यादव, हरविन्दर और प्रशांत यादव सहित अन्य साथियों की ओर से सौंपा गया है, जिसके बाद अब प्रशासन और सरकार के अगले रुख पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड