शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के बरेली में समाजवादी पार्टी की सदस्य और एडवोकेट मनीषा सक्सेना ने अपने पड़ोसियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। किला थाना क्षेत्र की रहने वाली मनीषा का कहना है कि जब से उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है, तभी से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।
पीड़िता मनीषा सक्सेना के मुताबिक, उनके पड़ोसी उन्हें ताने मारते हुए कहते हैं कि अब वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं, इसलिए उन्हें “अस्सलाम वालेकुम” कहना पड़ेगा। जब उन्होंने पड़ोसियों की इस हरकत का विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं।
इस मामले में पहले पीड़िता के पिता ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन वहां से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस के रवैये से निराश होकर मनीषा सक्सेना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य से मिलीं और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एसएसपी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद मिलने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड