भोले की भक्ति में नशे पर वार! बरेली में आदर्श कांवड़ यात्रा 2026 का बड़ा मिशन, SP सिटी ने दिया सख्त संदेश”
भोले की भक्ति में नशे पर वार! बरेली में आदर्श कांवड़ यात्रा 2026 का बड़ा मिशन, SP सिटी ने दिया सख्त संदेश”
नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live
बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट
बरेली में आदर्श कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर पुलिस-प्रशासन और हिंदू संगठनों ने बड़ा संदेश दिया है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हिंदू संगठन के नेता संजीन शर्मा और एसपी सिटी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि इस बार लक्ष्य सिर्फ कांवड़ यात्रा कराना नहीं, बल्कि उसे पूरी तरह सुरक्षित, अनुशासित और दुर्घटनामुक्त बनाना है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का नशा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई कांवड़िया सड़क किनारे या रास्ते में सोता हुआ मिलता है, तो पुलिस और क्वालिटी टीम उसे सुरक्षित उसके शिविर या गंतव्य तक पहुंचाएगी, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
इसके साथ ही गैस सिलेंडर या अन्य खतरनाक सामान लेकर चलने वाले कांवड़ियों को भी समझाकर सुरक्षित व्यवस्था अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा और हर श्रद्धालु की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
पुलिस-प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि वे भोलेनाथ की भक्ति पूरे श्रद्धाभाव से करें, नियमों का पालन करें, सुरक्षित तरीके से गंगाजल लेकर आएं और सकुशल भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
अधिकारियों का कहना है कि “आदर्श कांवड़ यात्रा 2026” का उद्देश्य श्रद्धा, सुरक्षा और अनुशासन के साथ ऐसी मिसाल पेश करना है, जिसे आने वाले वर्षों में भी याद रखा जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड